अग्रसेन जयंती महोत्सव : सामान्य ज्ञान और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित
मनिया।अग्रोहा फ्रेंड्स क्लब मनिया द्वारा आठवी सामान्य ज्ञान एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन अग्रवाल सेवा सदन मनिया में आयोजित की गई। जिसकी शुरुआत समाज के अध्यक्ष पंकज गोयल एवम महामंत्री संतोष गर्ग के साथ क्लब के सदस्यों ने भगवान अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।शिवशंकर बंसल ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चो का मानसिक विकास होता है साथ ही बच्चो को आगे प्रतियोगी परीक्षा के लिए भी जानकारी मिलती है । सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई जिसमें प्रथम ग्रुप 4से 6 , दूसरा ग्रुप ग्रुप 7 से 9 तृतीय ग्रुप 10 से 12 एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता दो ग्रुपों में संपन्न की गई। सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता का परिणाम जयंती महोत्सव के समापन पर किया जाएगा एवं म्यूज़िकल चेयर में ग्रुप में मानवी प्रथम, तुलसी द्वितीय एवं रागिनी तृतीय स्थान इसी प्रकार ग्रुप बी में लक्ष्य बंसल ने प्रथम, पीहू ने द्वितीय एवं नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पीयूष गोयल कमल किशोर बंसल, आकाश बंसल, गौतम सिंघल, हितेश सिंघल, मोहन प्रकाश , दीनदयाल बंसल, सोनाली बंसल कामिनी मंगल ,सलोनी गर्ग गुंजन बंसल ,प्रतिभा बंसल उपस्थित रही।


अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान
Leave a Reply