
धौलपुर l विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर ने बसेड़ी में बसेड़ी अग्रवाल महिला मंडल के सहयोग से विश्व महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों उनके देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री रजनी गोयल बताया कि महिलाएं 21वीं शताब्दी में भी कई क्षेत्रों में पिछड़ी हुई हैं। घर के निर्णयों में अभी भी उनकी भागीदारी बेहद कम है। खासतौर से आर्थिक निर्णयों में। शहरी क्षेत्रों में तो उन्हें कुछ हद तक बराबर के मौके मिल रहे हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में उनसे दोयम दर्जे का व्यवहार अभी जारी है। जिला अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि हमें विश्व महिला दिवस को मनाने की आवश्यकता पड़ रही है, क्योंकि समाज में महिलाओं को अभी भी बराबर का दर्जा प्राप्त नहीं है। अभी भी पुत्री के जन्म को अच्छा नहीं माना जाता है इसके विपरीत पुत्र जन्म पर भारी खुशियां मनाई जाती हैं। महिलाएं भी इसकी जिम्मेदार हैं। उन्हें ही महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलवाने के लिए पहल करनी पड़ेगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम गोयल के द्वारा भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए गए। बसेड़ी इकाई की अध्यक्षा चंद्रकला जी ने जिला पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। होली के त्यौहार के अवसर पर महिलाओं ने फूलों की होली भी खेली। विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिला संगठन ने वयोवृद्ध महिलाओं का शॉल उड़ाकर सम्मान भी किया। इन महिलाओं ने अपने सम्मान से अभिभूत होकर संगठन को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम के दौरान राधा कृष्ण के स्वरूपों में सज धज कर आई बालिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। जिनके साथ महिलाओं ने भी नृत्य किया।
कार्यक्रम में चेयर रेस तथा बैलून पास खेल भी खिलाए गये। कार्यक्रम में पूनम मित्तल संगठन मंत्री, पूनम सिंघल, ममता अग्रवाल, आशा मंगल, मिथिलेश सिंघल, सुनीता गोयल, मीना मित्तल, सीमा, नीलम अग्रवाल, संगीता गर्ग, भावना गोयल, पूनम, पिंकी, मनीषा, हेमलता, राधा, भावना बंसल, मीरा,मनीषा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News


