DLP NewsTv

Real News, Real Impact

Advertisement

स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता पैदा करने की ली शपथ

स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता पैदा करने की ली शपथ

स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता पैदा करने की ली शपथ

नागरिकों को शत मतदान करने और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की

धौलपुर। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप में उत्साहपूर्वक भाग लेकर शत प्रतिशत मतदान करने एवं मतदाता सूची में नामांकन को लेकर जिलेभर में शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्वंय सहायता समूह राजीविका बाड़ी एवं ।मदरसा मोहम्मदीया अहले हरीस बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी की 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली छात्राओं एवं महिलाओं के द्वारा लोकतंत्र में मजबूत भागीदारी निभाने एवं मतदान जागरूकता का संदेश दिया। राजीविका की महिलाओं ने रैली निकालकर वृहत स्तर पर मतदान करने को जागरूक किया।राजीविका ,अल्प संख्यक अधिकारी एवं सीमा तथा निर्वाचन स्वीप प्रकोष्ठ सदस्य भगवान सिंह मीना ने बैनर,
फ्लेक्स,तख्तियों को लेकर शत-प्रतिशत वोटिंग की अपील की। इसके बाद मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। 18 वर्ष से अधिक सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने जिले के नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। नागरिको को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाते हुए अन्य नागरिकों को जागरूक करने शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानचार्य उदयभान सिंह,जाकिर हुसैन, मौहम्म उमर, इरफान खान अब्दुल हनीफ सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *