
धौलपुर। जोधपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता को बीच सड़क पर चाकुओं से वार करने और पत्थरों से कुचलने के मामले में हत्याकांड से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने गुरुवार को धौलपुर शहर के मुख्य बाजारों से होकर रैली निकालकर चौथे दिन भी प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए मृतक अधिवक्ता के आरोपियों को फांसी की सजा सुनाने और परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने सीएम गहलोत से वकीलों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की।बार काउंसिल के अध्यक्ष देवेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 18 फरवरी को जोधपुर में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जोगराज सिंह चौहान की निर्मम हत्या बीच बाजार में की गई। जिनका अंतिम संस्कार अभी तक नहीं हुआ है। ऐसे में अधिवक्ता और उनके परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। जिसके चलते प्रदेश के सभी कोर्टों में कामकाज बंद है। उन्होंने बताया कि जिला बार संघ ने भी 20 फरवरी से न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। जिसके लिए आरोपियों की गिरफ्तारी और परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग लेकिन 3 दिन बाद भी न तो सरकार ने कोई सुध ली और प्रशासन ने भी कोई एक्शन नहीं लिया है। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। गुरुवार को आक्रोश व्यक्त करते हुए जिले के अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान







