Requirment

सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन सामान्य परीक्षा 17 से 26 अप्रैल तक धौलपुर।मुख्यालय भर्ती कार्यालय, जयपुर (राजस्थान) द्वारा सूचित किया जाता है कि वर्ष 2023-24 के लिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए होने वाली ऑनलाइन सामान्य परीक्षा (सी.ई.ई. 2023) 17 से 26 अप्रैल 2023 तक राजस्थान के नौ शहरों में कई परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें अजमेर, अलवर, बीकानेर, हनुमानगढ़,जोधपुर ,जयपुर, कोटा,सीकर और उदयपुर शहर शामिल है। 17 से 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने ज्वाइन इंडियन आर्मी (जे.आई.ए) की वेबसाइट पर सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया था उनके प्रवेश पत्र इसी वेबसाइट पर भेज दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की उपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें जिसमे परीक्षा केंद्र का पता है और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें। ऑनलाइन सामान्य परीक्षा (सी.ई.ई.) का संचालन भरतीय सेना द्वारा इस वर्ष की शुरूआत में शुरू की गई एक बेहतर भर्ती प्रकिया के सफल कार्यान्वयन को दर्शाता है और भरतीय सेना द्वारा इस भर्ती प्रकिया के पूर्ण ऑटोमेशन की ओर एक कदम है और सभी अम्मीदवारों को यह भी हिदायत दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार के दलाली के प्रयासोे का शिकार न हों जो उम्मीदवारों को केवल गुमराह करते है। यह भी देख गया है कि दलाल पहले से सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजो पर कब्जा कर लेते है। और सत्यापन के दौरान जमा करने के लिए भुगतान करने के लिए बाध्य करते है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती हैै को वे ऐसी दलाली के शिकार होने से बचने के लिए भर्ती के दौरान निजी अकादमियों सहित किसी को भी उपने मूल दस्तावेज न सौंपे और एसी किसी भी प्रकार की सूचना स्थानीय पुलिस और सेना भर्ती कार्यालय के कर्मचारियों को दे। ऑनलाइन सामान्य परीक्षा केे दौरान इस तरह की दलाली गतिविधियों और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कड़े कदम अठाये गए है। ओैर स्थानीय पुलिस और सिविल प्रशासन को भी इस कार्य हेतु सहयोजित किया गया है। New Update

सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन सामान्य परीक्षा 17 से 26 अप्रैल तक

सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन सामान्य परीक्षा 17 से 26 अप्रैल तक धौलपुर।मुख्यालय भर्ती कार्यालय, जयपुर (राजस्थान) द्वारा सूचित किया जाता है कि वर्ष 2023-24…