
शिक्षक के तबादले से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन: स्कूल पर लगाया ताला, प्रशासन के समझाने पर माने
शिक्षक के तबादले से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन: स्कूल पर लगाया ताला, प्रशासन के समझाने पर माने
धौलपुर के बसेड़ी उपखंड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हिंगोटा में ग्रामीणों ने शिक्षक के स्थानांतरण के विरोध में स्कूल पर ताला जड़ दिया। विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मीणा और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों की नाराजगी और आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के योग्य शिक्षक मयंक शर्मा को बार-बार डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है, जबकि अन्य शिक्षक, जो केवल मोबाइल में व्यस्त रहते हैं, उन्हें कभी स्थानांतरित नहीं किया जाता। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि:
- स्कूल की छत की कई पट्टियां टूटी हुई हैं।
- स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) और अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठकों में उन्हें शामिल नहीं किया जाता।
- एसएमसी के अध्यक्ष और सचिव वर्षों से नहीं बदले गए हैं।
प्रशासन की पहल और समाधान उपखंड अधिकारी और नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों से वार्ता कर स्कूल की व्यवस्थाओं को सुधारने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोल दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
DLP NewsTV पर जुड़ें और धौलपुर से जुड़ी हर खबर सबसे पहले पाएं। 📲 WhatsApp ग्रुप: https://chat.whatsapp.com/IIGRgjVmTtS8SKf7HZgTpr
📢 हमें फॉलो करें:
🔹 Instagram
🔹 Facebook
🔹 Twitter (X)
🔹 YouTube

- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला



