
राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी को होगी आयोजित
धौलपुर ।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 11 फरवरी 2023 को संपूर्ण प्रदेश में इस वर्ष की “प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत” का आयोजन किया जा रहा है। जिस हेतु अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर सतीश चंद्र द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण हेतु मुख्यालय धौलपुर हेतु 04 बैंचों, सैंपऊ मुख्यालय हेतु 01 बैंच का गठन किया गया है, जिनमें सिविल न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन प्रकरणों व राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु भी बैंच सम्मिलित हैं। प्राधिकरण की सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सुनीता मीणा द्वारा बताया गया कि इसके अलावा अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति बाडी द्वारा बाडी मुख्यालय हेतु 03 बैंचों का गठन किया गया है। इसके साथ-साथ अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति राजाखेडा द्वारा राजाखेडा मुख्यालय हेतु 1 बैंच का गठन किया गया है, जिसमें राजस्व न्यायालय के प्रकरणों के निस्तारण हेतु गठित बैंच भी सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण जिले में प्री-लिटिगेशन के 3281 मामले, विभिन्न सिविल न्यायालयों एवं राजस्व न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य 1976 प्रकरण चिन्हित किये गये हैं। चिन्हित प्रकरणों का राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंचों द्वारा पक्षकारों की आपसी सुलहवार्ता एवं समझाईश के माध्यम से राजीनामा के आधार पर निस्तारण के प्रयास किये जायेंगे।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा - बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव - सावधान: धौलपुर के मनियां क्षेत्र में आज घंटों बाधित रहेगी बिजली, 132 केवी जीएसएस पर चलेगा मरम्मत का काम
सावधान: धौलपुर के मनियां क्षेत्र में आज घंटों बाधित रहेगी बिजली, 132 केवी जीएसएस पर चलेगा मरम्मत का

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान









