
ऑपरेशन गार्जियन के बारे मे छात्र-छात्राओं को कराया जागरूक
धौलपुर l जिले के सरमथुरा उपखंड में थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आंगई सरमथुरा के छात्र छात्राओं को ऑपरेशन गार्जियन के बारे में जानकारी दी गई । ऑपरेशन गार्जियन के तहत सोशल मीडिया पर अपराध को बढ़ावा देने वाली एवं सांप्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारे को प्रभावित करने वाली नकारात्मक विषय वस्तुओं वीडियो, फुटेज, के प्रचार-प्रसार एवं संप्रेषण न करना एवं ऐसा क्रृत्य करने वाले लोगों को फॉलो न करने व उनको बढ़ावा न देने बाबत् आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें ऑपरेशन गार्जियन की मंशा के तहत छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के सदुपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं को बताया गया कि सोशल मीडिया यथा फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, टेलीग्राम ,लिंक्डइन इत्यादि सोशल मीडिया साइट्स एवं प्लेटफार्मस् पर किसी भी इस तरह से असामाजिक तत्वों को फोलो ना किया जाए। उनको उनके किए गए इस तरह के आसामाजिक कृत्यों की किसी भी तरह से ना तो सराहना की जाए ना ही बढ़ावा दिया जाए। विद्यालय के छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के वारे में जानकारी देते हुए कहा यातायात नियमों की पालना करने बाबत एवं सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद में सरकार की गुड सिमेरिटन स्कीम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई । इसी के साथ छात्र छात्राओं को साइबर फ्रॉड, साइबर क्राइम एवं मोबाइल से वैंक फ्रॉड जैसे अपराधों के बारे में जागरूकता समझाइस की गयी।इस दौरान प्राचार्य दलसिंह मीणा, उप प्राचार्य बहादुर सिंह मीणा, रामनिवास रावत ,कमल सिंह मीणा, जगन्नाथ मीणा ,अजय कुमार मीणा सहित विद्यालय स्टाफ एवं पुलिस चौकी स्टाफ, ग्रामीण जन और विद्यार्थी मौजूद रहे।
- काली नदी पुल पर 10 स्पानों की रीगर्डरिंग का कार्य सफल: शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल खंड पर अब सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें
DLP News TV: उत्तर मध्य रेलवे ने काली नदी पुल के 10 स्पानों की रीगर्डरिंग पूरी की। 500 - धौलपुर में सेकेंड हैंड कार बाजार का विस्तार, स्थानीय उद्यमी बदल रहे ग्राहकों का अनुभव
धौलपुर में सेकेंड हैंड कार बाजार का विस्तार, स्थानीय उद्यमी बदल रहे ग्राहकों का अनुभव धौलपुर में सेकेंड - जसराना वीडियो वायरल केस: अस्मत से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को मिली जेल, फ़िरोज़ाबाद कोर्ट ने 8 साल बाद सुनाया ऐतिहासिक फैसला
जसराना वीडियो वायरल केस: अस्मत से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को मिली जेल, फ़िरोज़ाबाद कोर्ट ने 8 साल - शिकोहाबाद पुलिस की ‘स्ट्राइक’: 3 जिंदा कारतूसों के साथ शातिर गिरफ्तार, मुखबिर की सटीक सूचना ने बिगाड़ा आरोपी का खेल, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
शिकोहाबाद पुलिस की ‘स्ट्राइक’: 3 जिंदा कारतूसों के साथ शातिर गिरफ्तार, मुखबिर की सटीक सूचना ने बिगाड़ा आरोपी - बाड़ी: 7 दिवसीय भागवत कथा का समापन, सुदामा चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालु, सजा खाटू श्याम का भव्य दरबार
बाड़ी: श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति, सुदामा चरित्र के प्रसंग ने भक्तों को किया भाव-विभोर, भजनों पर झूमे - बाड़ी: अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसाइटी का शपथ ग्रहण संपन्न, रक्तदान के साथ अब नेत्रदान अभियान,नेत्रदान महादान: 26 सेवाभावी नागरिकों का हुआ सम्मान
बाड़ी: अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसाइटी का शपथ ग्रहण संपन्न, रक्तदान के साथ अब नेत्रदान अभियान,नेत्रदान महादान: 26 सेवाभावी

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान











