
धौलपुर।राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का अन्य विभागो, उद्योगों व स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम का समाज के सभी वर्गाे तक इसकी पहुच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मल्टीसेक्टरल इंगेजमेन्ट कार्यशाला का आयोजन जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यशाला में जिला कलक्टर ने कहा कि सभी विभागो में क्षय रोग के प्रचार प्रसार एवं कर्मचारियों की स्कीनिंग की जाए। अपने विभाग को संभावित कर्मचारियो की जांच कर टीबी फ्री वर्क प्लेस किया जाये। सीएसआर फण्ड एवं संस्थाओं से आर्थिक व अन्य सहायता से, टी.बी.रोग के प्रति जनजागरूकता फैलाना एवं समुदाय का व्यवहार परिवर्तन करना सुनिश्चित करे। कार्यशाला में डब्लूएचओ कन्सलटेंट डॉ. रक्षा गुप्ता द्वारा सभी विभागों के अधिकारियो को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, टीबी रोग, टीबी फ्री वर्क प्लेस पॉलिशी, मल्टीसेक्टरल इंगेजमेन्ट की आवश्यकता एवं सभी विभागों से कार्यक्रम में अपेक्षित सहयोग आदि के बारे में बताया गया। निश्चय सम्बल योजना के बारे मे भी जानकारी दी गयी। जिसके अन्तर्गत सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारिया से ज्यादा से ज्यादा निःश्चय मित्र के तौर पर जुड़ने का आग्रह किया गया। जिससे अधिक से अधिक टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान की जा सके।इस दौरान निश्चय मित्र, रमेश चन्द्र वर्मा,एवं राम प्रसाद अग्रवाल को सम्मानित किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गोविन्द सिंह द्वारा कार्यशाला में सभी अधिकारियों व कर्मचारियो के पधारने पर धन्यवाद किया। कार्यशाला के अंत में टीबी मुक्त राजस्थान बनाने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा,प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. समरवीर सिंह सिकरवार, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान


