बाड़ी शहर की सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे सीसीटीवी कैमरेविधायक मलिंगा ने किया उद्घाटन
धौलपुर रामदास तरुण ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट जिला धौलपुर के बाड़ी शहर में बरसों पुरानी मांग सीसीटीवी कैमरों को लेकर आज शहर की चाक चौबन्द व्यवस्था, सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा का शुभारंभ हुआ, प्रथम चरण में अभी 52 कैमरे लगाए गए हैं। एवं उनका कंट्रोल रूम कोतवाली थाना बाड़ी रहेगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने फ़ीता काटकर उद्घाटन किया और कहा की अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सीसीटीवी कैमरा की अहमियत काफी होगी। उक्त कैमरा नगर पालिका के माध्यम से लगाए गए हैं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ देवेंद्र सिंह राजावत ,पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र सिंह मीणा ,कोतवाल लक्ष्मण सिंह ,सहित नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश देवी जाटव ,अधिशासी अधिकारी रामजीत सिंह ,उपाध्यक्ष अहमद जमा खान ने अपने विचार रखें। एवं सीसीटीवी कैमरों को अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु महत्वपूर्ण कड़ी बताया ,कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल कुलश्रेष्ठ ने किया ,इस मौके पर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी लाखन सिंह यादव, पार्षद मोनू मंगल ,गया प्रसाद कुशवाहा ,डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव ,कृष्णा हरदेनिया, संगीत शर्मा, नासिर अली , आरती शिवहरे, रोहित मंगल, सुदामा कंसल,सन्दीप पुजारी, सूबेदार मुकेश शर्मा आदि शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे


| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News











Leave a Reply