
धौलपुर l जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल नें मंजरी फाउंडेशन के द्वारा एच डी एफ सी की परिवर्तन परियोजना के तहत खिंनोट स्कूल में कराये गए कार्यों का अवलोकन कर स्मार्ट पैनल का उद्घाटन किया | उन्होंने कहा कि स्कूलों के विकास में सामूहिक भागीदारी बहुत जरूरी है | उन्होंने बच्चों के पढ़ाई के स्तर को और सुधारने के निर्देश स्कूल के अध्यापकों को दिए | उन्होंने बच्चों के पढ़ाई के स्तर को भी जाँचा और बाल गोपाल योजना और मिड डे मील योजनाओं के बारे में जाँच की | उन्होंने इस स्मार्ट पैनल के साथ इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत बताते हुये कहा कि बच्चों को अब नई जानकारी भी मिल पाएंगी | मंजरी सरमथुरा की पवेनी ग्राम पंचायत के खिंनोट ग्राम के 127 बच्चों के नामांकन वाले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंजरी फाउंडेशन के सहयोग से न केवल रंग रोगन, मुख्य गेट निर्माण, मैदान समतलीकरण, वृक्षारोपण करवाया गया बल्कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए स्कूल में झूले, फिसल पट्टी भी लगवाई गई है। स्कूल में की गई आकर्षक चित्रकारी कर ।बच्चों के जमीन पर बैठने की समस्या से निजात दिला कर उनके लिए आधुनिक फर्नीचर उपलब्ध करवाया गया है. शौचालय और छत की मरम्मत करवा कर उन्हें दुरस्त किया गया है।खिंनोट से पहले नारायणपुरा, गिरोनिया, गोपालपुर और गोपालपुरा के स्कूलों में मंजरी फाउंडेशन के द्वारा इसी स्तर के काम करवा कर स्कूलों कों आकर्षक और सुविधाएं युक्त बनाया है |
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक - बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी - रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की - बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद - फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित
फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News









