

Real News, Real Impact

Public Transport Update | Tuesday, March 17, 2026
आगरा, धौलपुर, बाड़ी और हिंडौन डिपो से संचालित होंगी 200 से अधिक विशेष बसें।
धौलपुर। विश्व प्रसिद्ध कैला देवी लक्खी मेले के लिए रोडवेज प्रशासन ने कमर कस ली है। 13 मार्च से शुरू हुए इस मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध कराई गई है। रोडवेज कर्मचारी भूपेंद्र शर्मा के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न डिपो से बसों का भारी बेड़ा मैदान में उतारा गया है।
मेले के रूट पर सुगम यात्रा के लिए बसों का संचालन इस प्रकार किया जा रहा है:
इसके अतिरिक्त धौलपुर डिपो से 10 एक्स्ट्रा बसें केवल कैला देवी मंदिर मार्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।
राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देते हुए बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी है। यह छूट पुरुष और महिला दोनों यात्रियों के लिए समान रूप से लागू है। यात्रियों के ठहरने के लिए डिपो परिसर में टेंट, ठंडे पानी और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई है।
महत्वपूर्ण जानकारी और लिंक्स:
ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें: DLP News TV
