
धौलपुर । जिले के बाड़ी उपखंड में अग्रोहा इन होटल में भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा धौलपुर की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष सक्सेना ब्रांच मैनेजर धौलपुर एवं वशिष्ठ अतिथि विकास अधिकारी संजय यादव रहे। दोनों अधिकारियों का अभिकर्ताओं के द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत सम्मान किया गया। धौलपुर से आये ब्रांच मैनेजर सन्तोष सक्सेना द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम के नए-नए प्लानों के बारे में विस्तार पूर्वक कार्यशाला में संपूर्ण जानकारी अभिकर्ताओं को दी गई। और कहा कि एलआईसी भारत की नंबर वन की कंपनी है। इसमे निवेश पूर्णतः सुरक्षित है केवल एलआईसी एक भरोसेमंद कंपनी है। अभिकर्ता को गर्व होना चाहिए कि हम सरकारी कंपनी के अभिकर्ता हैं और हमको अच्छे से काम करना चाहिए। पार्टी को अच्छी सर्वेश देनी चाहिए, हमारा पहला कर्तव्य है। इस कार्यक्रम के मौके पर विजय कुमार गर्ग, रामगोपाल कुशवाहा, लक्ष्मण सिंह कुशवाह , घनश्याम , राज बहादुर सिंह, अरुण कपूर, संतोष शर्मा , विशन स्वरूप शिवहरे, मिठ्ठन सिंह, रामदास तरुण, लक्ष्मीनारायण गौड, सुभाष चंद्र, श्रीराम कौशल , राम नरेश, अरविंद तिवारी, भगवती प्रसाद, मनीष गोयल, राजवीर सिंह आदि एलआईसी अभिकर्ता मौजूद रहे।
- RBSE 10th Result Update: राजस्थान बोर्ड का बड़ा धमाका, पहली बार 12वीं से पहले और मार्च में ही आया 10वीं का रिजल्ट
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
- बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
- रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
- बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News




