DLP NewsTv

Real News, Real Impact

Advertisement

कुशवाहा फाउंडेशन ने मनाई लवकुश जयंती व भामाशाह सम्मान समारोह

कुशवाहा फाउंडेशन ने मनाई लवकुश जयंती व भामाशाह सम्मान समारोह

कुशवाहा फाउंडेशन ने मनाई लवकुश जयंती व भामाशाह सम्मान समारोह

धौलपुर। कुशवाहा फाउंडेशन युवा समाज समिति बाड़ी के द्वारा कुशवाहा धर्मशाला हर्ष उल्लास के साथ समाज के सैकड़ो की संख्या में पधारे सम्मानित नागरिकों के साथ लव कुश महाराज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा लवकुश महाराज, मॉं सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान कुशवाहा समाज के भामाशाहों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कुशवाहा फाउंडेशन के अध्यक्ष रिंकू के द्वारा आगे की रणनीति जैसे बाल प्रतियोगिता करना मेडिकल कैंप ,ब्लड कैंप शिक्षा केंद्र ,वृक्षारोपण आदि फाउंडेशन के सदस्यता ग्रहण , कुशवाहा फाउंडेशन का विकास आदि बारे में विस्तार से बताया । कोषाध्यक्ष नवल सिंह ने आय और व्यय का ब्यौरा दिया। सचिव शिवराम ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के बाल विवाह, दहेज प्रथा, मदिरा पान, मुत्युभोज बालिका शिक्षा, नारी सम्मान आदि के वारे में किस तरह से मिटा सकते हैं बताया गया।मंच का संचालन हेमंत कुशवाहा के द्वारा किया गया।इस दौरान कुशवाहा समाज के अध्यक्ष महेश ,पूर्व अध्यक्ष केवलसिंह ,भगवानसिंह,सामंतसिंह ,रामबाबू ,नारायण सिंह, कुंवरसिंह ,राम लखन कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *