जितेंद्र सिंह राजोरिया धौलपुर विधानसभा संयोजक नियुक्त
धौलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा की अनुशंसा से धौलपुर जिले के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद जितेंद्र सिंह राजोरिया को धौलपुर विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है । पूर्व जिला प्रमुख किशनचंद शर्मा द्वारा अपने निवास स्थान पर जितेंद्र सिंह राजोरिया का धौलपुर विधानसभा संयोजक नियुक्त किए जाने पर स्वागत किया, स्वागत के दौरान किशन शर्मा ने कहा कि जितेंद्र सिंह राजोरिया एक अनुभवी भाजपा कार्यकर्ता है उनके दिशा निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनावों में धौलपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी की जीत निश्चित है प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, नंदकिशोर शुक्ला, राजकुमारी लवानिया, सोनू त्रिवेदी,मुकेश राणा, गौरव शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News
Leave a Reply