
पुलिस जाब्ते के साथ जिला कारागृह का औचक निरीक्षण, आपत्ति जनक सामग्रियां की गईं जब्त
जिला प्रशासन पुलिस जाब्ते के साथ जिला कारागृह का निरीक्षण करने पहुॅचा। निरीक्षण से पूर्व प्रत्येक बैरक के पृथक निरीक्षण हेतु सुनियोजित तरीके से पुलिस बल को दलों में विभाजित किया। बैरकों के निरीक्षण हेतु 7 पुरूष दल एवं महिला बैरक के निरीक्षण हेतु एक दल का गठन किया। इन दलों की अगुवाई प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर अनूप सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शीशराम यादव, एडीपीएस मुकेश मीणा ने की। प्रत्येक दल निर्धारित बैरक संख्या के अनुसार निरीक्षण करने हेतु पहुॅचा। निरीक्षण से पूर्व कैदियों को बैरक से बाहर निकालकर बैरक में गहन तलाशी की गई, जिसमें उनके बिस्तरों, थैलों, कपड़ों इत्यादि की पुलिस कर्मियों ने गहन तफ्तीश की। जिला प्रशासन के निर्देश पर किसी भी प्रकार की आपत्ति जनक सामग्री यथा माचिस, ब्लैड, तम्बाकू, बीड़ी, नुकीली वस्तुएं, ईयरफोन इत्यादि जब्त की गईं। जिला कलक्टर ने इन आपत्ति जनक सामग्रियों के पाये जाने पर जेलर से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कारागृह प्रशासन को जेल में नियमित रूप से निरीक्षण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने जेलर को निर्देश दिए कि जेल प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि कैदियों के पास आपत्तिजनक एवं अवैद्य सामग्री न पहुॅचे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कैदियों से बात की एवं उनसे जेल में अनुशासन बनाये रखने की समझाइश की।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा - बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
बसेड़ी में दर्दनाक हादसा: खेत की रखवाली कर रहे युवक की झटका मशीन के करंट से मौत, गांव

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान








