
धौलपुर। बिजली, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य आवश्यक सेवाओं के सम्बंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में उन्होंने बजट घोषणा की क्रियान्विति पर चर्चा की एवं आगामी वित्तीय वर्ष की बजट घोषणाओं पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रिम रूप से सक्रिय रहकर भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं की क्रियान्विति में भूमि आवंटन सबसे जटिल एवं अधिक समय लेने वाली प्रक्रिया है अतः सभी विभाग आगामी वर्ष की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति हेतु भूमि आवंटन के प्रस्ताव तीन दिवस के अंदर भिजवाना सुनिश्चित करे। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीन चल रहीं समाज कल्याण की योजनाओं की क्रियान्विति पर चर्चा की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना जिले की क्रियान्विति पर चर्चा की एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को इन योजनाओं पर सक्रिय ढंग से कार्य करने के निर्दश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि जीवन रक्षक योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार किया जाये एवं यातायात नियमों की पालना करने के प्रति लोगों में जागरूकता लाई जाये, ताकि अधिक से अधिक जीवन बचायें जा सकें। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी को शहर में पेयजल की व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म योजना का प्रभाव धरातल पर दिखे इस उद्देश्य हेतु शिक्षा विभाग संस्था प्रधानों के माध्यम से योजना की पालना सुनिश्चित करवाये। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण के दौरान स्कूल न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को छात्रों केा विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित करे। नगर परिषद धौलपुर को इन्दिरा शहरी रोजगार गांरटी योजना के तहत शहर की कायाकल्प कराने के निर्देश दिए साथ ही अग्रणी जिला प्रबंधक को इन्दिरा शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बैंकेां द्वारा आवेदन निरस्त करने का कारण नगर परिषद को सूचीबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तौमर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 जयंती लाल मीणा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी समरवीर सिंह सिकरवार, जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश गर्ग सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News







