जिले भर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
धौलपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर के अध्यक्ष सतीश चंद (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर जिला न्यायाधीश सतीश चंद द्वारा सभी को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के 76 वर्ष पूरे होने पर आज पूरा देश उत्सव मना रहा है। 15 अगस्त 1947 में भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिलने के उपलक्ष्य में पूरे देश में प्रत्येक वर्ष हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर चारों तरफ खुशी का माहौल है। इस माहौल को ’’हर घर तिरंगा अभियान’’ ने और अधिक खुशनुमा बना दिया है। उन्होंने बताया कि हम सभी मिलकर तिरंगे को नमन कर आजादी का यह महोत्सव मनाते हैं और सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हैं।इस अवसर पर मयूरी विशेष विद्यालय में अध्ययनरत विशेष बच्चों के मध्य विधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया, जिसमें प्रथम नंदनी, द्वितीय इच्छा व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिका तमन्ना को प्रशस्ति पत्र एवं ईनाम देकर सम्मानित किया गया।साथ ही 13 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिवक्तागण जे.पी त्यागी, सत्येन्द्र सिंह जादौन, रतिराम सिंह, हरिओम शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, शौकत अली, नितिन मोदी, रवि पचौरी, अशोक मोदी, अतुल कुमार भार्गव, अशोक कुमार शर्मा, विजय गोयल को जिला न्यायाधीश सतीश चंद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।श्री अग्रवाल समाज संस्थान द्वारा स्थानीय अग्रसेन सेवा सदन में 77वा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि हमें बड़ी मुश्किल से आजादी मिली है हमें इस आजादी को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध होकर देशहित के लिए कार्य करना होगा। इस दौरान उपाध्यक्ष श्रीनिवास बिंदल, राजेश गर्ग, मुकेश बंसल, सुरेश गुप्ता,प्रवीण गोयल,अखिलेश गोयल, रविन्द्र गर्ग, ऋषि मित्तल, रामलाल बंसल, गोबर्धन दास बंसल, रामनारायण बंसल, मुन्ना लाल गोयल,विष्णु सिंघल, कपिल अग्रवाल,हनी अग्रवाल, रजत बंसल, उपस्थित रहे।

बाडी ।भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बाड़ी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया ।ध्वजारोहण कार्यक्रम अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग द्वारा किया गया। अध्यक्ष द्वारा उद्वोधन में आजादी के बलिदान एकता और निर्भयता को याद रखते हुए आजादी के 77 वें दिवस पर तिरंगा की आन वान शान के लिए संकल्पित किया । इस दौरान परिषद के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई ।
सरमथुरा। कस्वे के निजी विद्यालय स्प्रिंग डेल्स मॉर्डन ग्रुप द्वारा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम धाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी द्वारिका मौर्य ,वही विशिष्ट अतिथि राधेश्याम गर्ग रहे । ध्वजारोहण का कार्यक्रम अतिथियों द्वारा हुआ। उसके उपरान्त मां सरस्वती के चरणों मै दीप प्रज्वललित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विधालय के नन्ने मुन्ने बच्चो द्वारा शानदार प्रस्तुति दी। वही बच्चो के प्रस्तुति को देखते हुए बच्चों के उत्साहबर्धन के लिए कई भामाशाह हरी जिंदल की ओर ईनाम वितरण किया गया।विधालय संचालक अविनाश गर्ग ने बताया 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का महोत्सव मना रहा है। 15 अगस्त 1947 के दिन हमें स्वतंत्रता मिली थी। तब से हम हर वर्ष ‘स्वतंत्रता दिवस’ को धूमधाम से बनाते हैं। साथ ही उन जांबाज शहीद जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद भी करते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी।
राजाखेड़ा। राजाखेड़ा उपखंड में मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया।ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजाखेड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया वहां उपखंड अधिकारी देवी सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद में पुलिस के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी । कार्यक्रम में बिभिन्न स्कूलों से पधारे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया। इस दौरान द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारी और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माधो का पुरा एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय जैतपुर तथा शहीद भागीरथ सिंह शहीद स्थल पर 77 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। माधो का पुरा विद्यालय के संस्था प्रधान दिनेश चंद वर्मा एवम जैतपुर विद्यालय के संस्था प्रधान कैलाश सुमा द्वारा समारोह की अध्यक्षता की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में दिहौली थानाधिकारी सुमन चौधरी,विशिष्ठ अतिथि युवा नेता संजय कसाना मौजूद रहे।मुख्य अतिथि थानाधिकारी सुमन चौधरी ने अपने उदबोधन में सभी को देशहित में अपने योगदान हेतु प्रेरित किया साथ ही सैनिकों द्वारा देश की सुरक्षा में भूमिका है तो अन्नदाता का भी बहुत बड़ा योगदान होने की बात कही।विशिष्ठ अतिथि संजय कंषाना ने कहा शिक्षा से ही सबका विकास संभव है एक शिक्षित व्यक्ति हर कार्य को अच्छे से करने में सक्षम हो सकता है, समय के अनुसार सकारात्मक बदलाव रखना विकास का परिचायक है, और एक बेटी शिक्षित होकर दो परिवारों को रोशनी देती है ,इसलिए हमें पिछली रूढ़िवादिता को छोड़कर बालिका शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।इस दौरान संजय कसाना ने शौचालय निर्माण के लिए 5100 रूपए सहयोग राशि भेंट की।


अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान











Leave a Reply