
धौलपुर l जिले के रॉयल पब्लिक गुरुद्वारा रोड स्थित स्कूल में होली से पहले ही जमकर अबीर- गुलाल उड़े। होली गीत के बीच होली मिलन समारोह में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। एक- दूसरे को आपस मे रंग लगाकर शुभकामनाए दी और होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में बच्चे रंग, अबीर व गुलाल उड़ाकर होली गीत पर जमकर थिरके। वहीं प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजी तक के बच्चों ने राधा- कृष्ण के परिधान में होली गीत पर नृत्य किया।विद्यालय निदेशक विनय कुमार जैन ने कहा कि होली का त्योहार खुशियों एवं रंगों का पर्व है। इसे हमें सावधानी पूर्वक और इको फ्रेंडली रूप में मनाया जाना चाहिए। विद्यालय संचालिका लकी जैन ने बच्चों को होली पर्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं प्रेम का प्रतीक है। एवं बच्चों को होली की शुभकामना दी।इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षिका तूषिता,, ट्विंकल शर्मा, मेघा मिश्रा, प्रीति बंसल, राखी सारस्वत, सचिन शर्मा, विनय उपाध्याय, वंदना बघेल, पृथ्वी शर्मा, अमरीन, मदन मंगल, प्रमोद लवानिया आदि शिक्षक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
- RBSE 10th Result Update: राजस्थान बोर्ड का बड़ा धमाका, पहली बार 12वीं से पहले और मार्च में ही आया 10वीं का रिजल्ट
RBSE 10th Result Update: राजस्थान बोर्ड का बड़ा धमाका, पहली बार 12वीं से पहले और मार्च में ही - शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक - बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी - रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की - बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News









