
धौलपुर।धौलपुर जिले के राजाखेड़ा निवासी वैज्ञानिक एवं अंतर्राष्ट्रीय डिप्लोमेट के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन के प्रधानमंत्री द्वारा मनोनीत राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर डॉ डीपी शर्मा को भारतीय प्राच्य विद्या के संरक्षण, संवर्धन एवं हस्तांतरण में अनुकरणीय योगदान के लिए इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ज्योतिष एवं वास्तु विज्ञान की विभिन्न विधाओं में आप द्वारा प्रदत्त महत्वपूर्ण योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन में उपस्थित विद्वजनों के मध्य आपके दीर्घायु व यशस्वी जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ डॉ शर्मा को “ज्योति भास्कर अलंकरण” प्रदान किया गया। ज्ञात रहे डॉ शर्मा एक वैज्ञानिक होते हुए डिजिटल डिप्लोमेसी के साथ बिग डाटा एनालिटिक्स के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं साहित्य में छिपे वैज्ञानिक तथ्यों को तर्कसंगत प्रमाण और आधार देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के प्रयासों में शोध कर रहे हैं। डॉ. कल्पना शर्मा मुख्य आयोजक के अनुसार यह अवार्ड उन्हें राजस्थान विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. राजीव जैन ने प्रदान किया।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News







