
Door step pre-counseling camp organized for successful implementation of National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु आयोजित किया डोर स्टेप प्री-काउन्सलिंग कैम्प
धौलपुर।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 13 मई 2023 को संपूर्ण प्रदेश में इस वर्ष की “द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत” का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यालय धौलपुर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर सुनीता मीणा द्वारा एडीआर परिसर में ‘‘डोर टू डोर प्री काउन्सलिंग कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त कैम्प में मुख्यालय धौलपुर पर स्थित मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा राजीनामा हेतु चिन्हित विभिन्न प्रकृति के प्रकरणों को रखा गया। उक्त प्रकरणों में उपस्थित पक्षकारों के मध्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनीता मीणा द्वारा लोक अदालत की भावना से सुलह-समझाईश करते हुए राजीनामा के प्रयास किये गये। प्री-काउन्सलिंग के दौरान न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 3 धौलपुर के एक प्रकरण में पक्षकारान के मध्य सचिव सुनीता मीणा व काउंसलर द्वारा
प्री- काउंसलिंग की गई। सचिव सुनीता मीणा द्वारा पक्षकारान को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण के निस्तारण के फायदों के बारे में जानकारी देते हुए पक्षकारों को राजीनामा हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित किया गया। पक्षकारों ने लोक अदालत की भावना से प्रेरित होकर प्रकरण में राजीनामा पेश किया। पक्षकारों कीआपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निस्तारण किया गया।
प्री-काउंसलिंग कैम्प में न्यायिक कर्मचारीगण सचिन शर्मा, हेमंत अग्रवाल, शम्भूदयाल, पंकज कुमार, लीलाधर, रामदुलारे संविदाकर्मी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के राहुल एवं सुरेन्द्र सिंह सहित पक्षकारान मौजूद रहे।

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News




