
धौलपुर । राष्ट्रीय हरित अधिकरण के चंबल से अवैध बजरी खनन को रोकने के आदेश की अनुपालना में पेट्रोल पंप एसोसिएशन के साथ जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई पेट्रोल पंप संचालकों को अवैध बजरी खनन में लिप्त वाहनों को पेट्रोल/डीजल ना देने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने कहा कि बिना नंबर के वाहनों को ईंधन की रिफिलिंग नहीं की जाये। बैठक में पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए यह विदित हुआ कि धौलपुर जिले में ऐसे वाहनों में लगभग नगण्य मात्रा में ही डीजल रिफलिंग होती है क्योंकि यह वाहन सीमावर्ती राज्य में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने के कारण वहीं से रिफिलिंग कराते हैं अतः धौलपुर की इसमें कोई विशेष भागीदारी नहीं है। इस पर जिला कलेक्टर ने मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सरकार को सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध बजरी खनन में लिप्त वाहनों को पेट्रोल डीजल ना देने के आदेश जारी करने हेतु चिट्ठी लिखने के निर्देश दिए। बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों ने सुरक्षा संबंधी मुद्दा उठाया जिस पर जिला कलेक्टर ने कहा कि कोई भी पेट्रोल पंप संचालक अपनी जान जोखिम में ना डालें। इस उद्देश्य हेतु पेट्रोल पंप संचालकों को पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर दिया गया। जिला कलक्टर ने पेट्रोल पंप असोसिएशन से सीमावर्ती क्षेत्रों एवं धौलपुर जिले के पेट्रोल पंपों के तुलनात्मक आँकड़े उपलब्ध कराने को कहा जिससे कि स्थिति स्पष्ट हो सके एवं एक मजबूत पक्ष बन सके।
- RBSE 10th Result Update: राजस्थान बोर्ड का बड़ा धमाका, पहली बार 12वीं से पहले और मार्च में ही आया 10वीं का रिजल्ट
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
- बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
- रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
- बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News




