

Real News, Real Impact

Religious Update | Monday, February 16, 2026
आस्था का संगम: वनखंडेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई भव्य यात्रा; कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियों ने नगर को बनाया शिवमय।
राजाखेड़ा (धौलपुर)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजाखेड़ा नगर श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। महाकाल सेवा सुरक्षा संस्थान द्वारा लगातार सातवें वर्ष आयोजित भव्य महाकाल शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रातःकाल से ही शिवालयों में ‘ॐ नमः शिवाय’ के गूंजते जयकारों ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुआ। यह यात्रा नयावास, कान्यकुब्ज मोहल्ला और मुख्य बाजार होते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बाबा महाकाल का स्वागत किया। आयोजन की विशेष झलकियां और वीडियो देखने के लिए DLP News TV पर लॉगिन करें।
शोभायात्रा में भगवान शिव, हनुमान जी, और राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ-साथ खाटूश्याम और मां भारती की झांकियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन, पवन उपाध्याय और डी.के. ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक ठाकुर ने की और मंच संचालन रविंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस दौरान संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष दीपक परिहार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे रहे।