घुंघस कॉलोनी स्थित घर से पकड़ा गया आरोपी बच्चन सिंह; जनवरी 2025 में दर्ज हुआ था ईसी एक्ट के तहत मामला।
ऑपरेशन शिकंजा के तहत मिली सफलता
बाड़ी (धौलपुर)। कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के मामले में करीब 13 महीने से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत यह सफलता मिली है।
77 सिलेंडर और पासबुक की गई थी बरामद
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को जिला रसद अधिकारी (DSO) कार्यालय के माध्यम से आरोपी बच्चन सिंह कुंतल के खिलाफ ईसी एक्ट की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस समय पुलिस टीम ने शहर की घुंघस कॉलोनी में दबिश देकर आरोपी के घर से 77 घरेलू गैस सिलेंडर और 15 उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन की पासबुक जब्त की थी।
मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी
सीओ महेंद्र कुमार मीणा के सुपरविजन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी फरारी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। फिलहाल पुलिस उससे अवैध गैस भंडारण के नेटवर्क को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है।
महत्वपूर्ण जानकारी (Outbound Links):
धौलपुर जिले की सटीक क्राइम रिपोर्ट्स के लिए:
DLP News TV
Leave a Reply