मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो ने विजेताओं को सौंपी ट्रॉफी; अभय की 64 रनों की पारी ने पलटा मैच।
धौलपुर। अभिभाषक संघ धौलपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पोर्ट्स सप्ताह का समापन सोमवार को रोमांचक क्रिकेट फाइनल के साथ हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो की गरिमामयी उपस्थिति में खेले गए इस मुकाबले में बेंच एकादश ने बार को 41 रनों के भारी अंतर से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
बेंच का विशाल स्कोर: अभय और सचिन का धमाका
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंच एकादश ने 10 ओवर में 124 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। अभय यादव ने मात्र 31 गेंदों में 64 रन और सचिन ने 22 गेंदों में 40 रनों की धुआंधार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए बार की टीम निर्धारित ओवरों में 83 रन ही बना सकी। विस्तृत स्कोरकार्ड और अन्य विजेताओं की सूची के लिए
DLP News TV पर लॉगिन करें।
एथलेटिक्स और बैडमिंटन के भी घोषित हुए विजेता
क्रिकेट के अलावा 100 और 200 मीटर दौड़ में नंदकिशोर कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल वर्ग में अनुपम बघेल विजेता रहे, जबकि डबल्स में अनुपम और अनिल शर्मा की जोड़ी ने बाजी मारी। कार्यक्रम का सफल संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया। इस अवसर पर एडीजे राकेश कुमार गोयल और बार अध्यक्ष हरिओम शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Leave a Reply