DLP NewsTv

Real News, Real Impact

Advertisement

जिला कलक्टर ने किया महंगाई राहत कैम्पों का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया महंगाई राहत कैम्पों का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया महंगाई राहत कैम्पों का निरीक्षण

धौलपुर। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने जिले में चल रहे महंगाई राहत कैम्पों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सैंपऊ उपखंड के करीमपुर, कनासिल, कौलारी सहित जिले में चल रहे महंगाई राहत कैम्पों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कैम्पों में छाया, पेयजल, कूलर आदि की व्यवस्थाएं माकूल रहे। उन्होंने निर्देश दिये कि कैम्प में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होवे तथा राज्य सरकार की दस प्रमुख योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उनका रजिस्ट्रेशन करावें। उन्होंने आमजन से अपील की है कि प्रशासन गांव के संग, प्रशासन शहर के संग के अलावा महंगाई राहत कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा 40 स्थाई कैंप हैं जो 30 जून तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार एक जगह ही लगेंगे। ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड में कैंप लग रहे हैं किसी कारणवश उस समय रजिस्ट्रेशन नहीं हो तो 30 जून तक लगने वाले किसी भी कैम्प में कोई भी परिवार का व्यस्क व्यक्ति निर्धारित दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकता है। व्यक्ति स्थाई कैंप या वार्ड कैंप कहीं भी पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर कैम्प की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने बताया कि नए लाभ के लिए प्रशासन गांवों के संग अभियान कैम्प लगाए गए हैं तथा मिल रहे लाभों में और छूट के लिए महंगाई राहत कैम्प में रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से कहा कि इन योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को कैम्पों की जानकारी एवं मिलने वाले फायदों के बारे में अवगत कराए ताकि वे 30 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *