धौलपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: मनियां में पशु तस्करी के 3 ट्रक जब्त, संगठित अपराध में 6 तस्कर गिरफ्तार
एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर नाकाबंदी के दौरान 62 पशुओं को कराया गया मुक्त। एमपी से यूपी के बूचड़खानों में ले जाने की थी तैयारी।
धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनियां थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संगठित अपराध पर प्रहार करते हुए पशु तस्करी के तीन बड़े ट्रकों को जब्त किया है।
मनियां सीओ खलील अहमद और थाना प्रभारी नीरज शर्मा के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ट्रकों को रोका। तलाशी लेने पर ट्रकों में क्रूरतापूर्वक भरे गए 62 जीवित पशु बरामद हुए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन पशुओं को मुक्त कराया और सुरक्षित स्थान पर भेजा।
एमपी से यूपी के बूचड़खानों का नेटवर्क
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मध्य प्रदेश से पशुओं को खरीदकर उत्तर प्रदेश के बूचड़खानों में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, तस्करों ने ट्रकों को ऊपर से पूरी तरह ढंक रखा था ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। पूरी रिपोर्ट के वीडियो अपडेट्स के लिए DLP News TV पर क्लिक करें।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने संगठित अपराध के तहत कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में चंदा खान (मुरैना, एमपी), मोहम्मद शफी और गब्बर कुरैशी (कसाई पाड़ा, धौलपुर), और सोनू खान (दिहौली, धौलपुर) सहित दो अन्य शामिल हैं।
पुलिस अब इन तस्करों के पूरे नेटवर्क और पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है। धौलपुर क्राइम न्यूज़ की अन्य खबरों के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।












Leave a Reply