DLP NewsTv

Real News, Real Impact

Advertisement

धौलपुर में महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर से मारपीट, FIR दर्ज

धौलपुर में महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर से मारपीट, FIR दर्ज

धौलपुर में महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर से मारपीट, FIR दर्ज

धौलपुर: जिले में एक महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा अस्पताल परिसर में हंगामा करने और एक गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत, जयपुर में हुई मौत

सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि इंदोली बसई नवाब सैपऊ निवासी बबीता (27), पत्नी धर्मेंद्र जाटव की 20 जनवरी को धौलपुर के घंटाघर रोड स्थित भारत हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

घर पहुंचने के बाद शाम को महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे दोबारा भारत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां से महिला को आगरा रेफर किया गया। आगरा में करीब पांच दिन तक इलाज चलने के बावजूद तबीयत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद परिजन उसे बुधवार को जयपुर लेकर गए। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत के बाद अस्पताल में हंगामा और मारपीट

महिला की मौत से आक्रोशित परिजन शुक्रवार को भारत हॉस्पिटल पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल में मौजूद गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर जायसवाल और स्टाफ के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीच-बचाव करने पर अस्पताल स्टाफ के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

डॉक्टर की रिपोर्ट पर FIR, कुछ आरोपी गिरफ्तार

सीओ सिटी ने बताया कि अस्पताल संचालक डॉ. करण कुशवाह की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में मारपीट में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

डॉक्टर ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर जायसवाल ने बताया कि वह अस्पताल में ऑन-कॉल सर्जरी के लिए आते हैं। उनके अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 20-25 लोग अस्पताल में घुस आए और गाली-गलौच करने लगे। समझाने का प्रयास करने पर उनके और स्टाफ के साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें सिर और हाथ में चोट आई। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी गायब हो गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतका बबीता जाटव अपने पीछे तीन बेटियों और दो बेटों को छोड़ गई है, जिनमें एक बेटा नवजात है। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें:

संबंधित आधिकारिक जानकारी:

धौलपुर में महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर से मारपीट, FIR दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *