धौलपुर: हिंदू सम्मेलन में गूंजी एकता की हुंकार, पूर्व जिला जज बोले- ‘जब-जब हिंदू बंटा, तब-तब देश कमजोर हुआ’
शहर में दो स्थानों पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन। संतों और प्रबुद्ध जनों ने जातिवाद त्यागकर संगठित होने और सनातन मूल्यों को अपनाने का किया आह्वान।
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर शहर में हिंदू समाज की एकजुटता और वैचारिक जागृति के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर भव्य हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया। माधव बस्ती स्थित निजी स्कूल और सोना हवेली में आयोजित इन कार्यक्रमों में संतों और प्रबुद्ध जनों ने शिरकत की।
निजी स्कूल में आयोजित सम्मेलन के मुख्य वक्ता पूर्व जिला जज अशोक सक्सैना रहे। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि हिंदू समाज का विभाजन ही भारत की कमजोरी का कारण बना है। उन्होंने जोर देकर कहा, “महर्षि अरविंद के अनुसार सनातन का उत्थान ही भारत का उत्थान है।” ताज़ा अपडेट्स और वीडियो रिपोर्ट के लिए DLP News TV पर जुड़े रहें।
जातिवाद के बंधन तोड़ने की अपील
कार्यक्रम में उपस्थित संत पागल बाबा ने हिंदुत्व को राष्ट्र का सांस्कृतिक आधार बताया। वहीं, कबीर आश्रम के संत अमृत साहेब ने समाज से अपील की कि वह जातिवाद के भेदभाव को छोड़कर संगठित हो। आर्य समाज की महिला प्रधान शारदा आर्य ने महिला शक्ति को संगठन की मजबूती का आधार बताया।
सनातन के पांच आधार स्तंभ
अशोक सक्सैना ने युवाओं को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए हिंदुत्व के पांच प्रमुख स्तंभों—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और ‘स्व’ आधारित जीवन शैली पर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदुत्व की ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना ही विश्व कल्याण का एकमात्र मार्ग है।
सोना हवेली में आयोजित दूसरे सम्मेलन में भी हिंदू एकता के नारे गूंजे और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। धौलपुर स्थानीय समाचार की अन्य खबरों के लिए हमारी वेबसाइट विजिट करें।












Leave a Reply