
धौलपुर: बार-ब्रांच खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज, जिला न्यायाधीश संजीव मागो ने किया शुभारंभ
अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के बीच पहली बार बड़े स्तर पर स्पोर्ट्स वीक। दौड़, क्रिकेट और बैडमिंटन में दिखेगा खिलाड़ियों का दम।
धौलपुर। धौलपुर अभिभाषक संघ की ओर से एक नई और सकारात्मक पहल करते हुए बार-ब्रांच खेल प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर स्पोर्ट्स वीक का उद्घाटन किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश संजीव मागो ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक ऊर्जा प्रदान करते हैं बल्कि मानसिक विकास और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने का भी माध्यम हैं। उन्होंने इस आयोजन को बार और ब्रांच के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। ताज़ा वीडियो रिपोर्ट्स के लिए DLP News TV पर जुड़े रहें।
तनाव मुक्ति के लिए खेल जरूरी: प्रीति नायक
कार्यक्रम के दौरान एमएसीटी न्यायाधीश प्रीति नायक ने कहा कि वकीलों और न्यायिक कर्मचारियों के व्यस्त कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन होने चाहिए। अपर जिला न्यायाधीश राकेश गोयल ने भी इस पहल की सराहना की।
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि जिले के इतिहास में पहली बार बार और ब्रांच के बीच इतने व्यापक स्तर पर एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, कैरम और शतरंज जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उद्घाटन के दिन 100 और 200 मीटर दौड़ के शुरुआती मुकाबले हुए, जिनका फाइनल 14 फरवरी को होगा।
धौलपुर: बार-ब्रांच खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज, जिला न्यायाधीश संजीव मागो ने किया शुभारंभ
- जसराना वीडियो वायरल केस: अस्मत से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को मिली जेल, फ़िरोज़ाबाद कोर्ट ने 8 साल बाद सुनाया ऐतिहासिक फैसला
- शिकोहाबाद पुलिस की ‘स्ट्राइक’: 3 जिंदा कारतूसों के साथ शातिर गिरफ्तार, मुखबिर की सटीक सूचना ने बिगाड़ा आरोपी का खेल, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
- बाड़ी: 7 दिवसीय भागवत कथा का समापन, सुदामा चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालु, सजा खाटू श्याम का भव्य दरबार
- बाड़ी: अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसाइटी का शपथ ग्रहण संपन्न, रक्तदान के साथ अब नेत्रदान अभियान,नेत्रदान महादान: 26 सेवाभावी नागरिकों का हुआ सम्मान
- फ़िरोज़ाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’: लूट के पुराने मामले में आरोपी को 4 साल की सजा, कानून के शिकंजे में आया लुटेरा




