
धौलपुर में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 कॉलोनियों में छापेमारी, 1.15 लाख रुपए जुर्माना
धौलपुर में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 कॉलोनियों में छापेमारी, 1.15 लाख रुपए जुर्माना
धौलपुर में विद्युत निगम ने बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए बड़ा अभियान चलाया। निगम की टीम ने बीते 24 घंटों में शहर की 6 कॉलोनियों में छापेमारी की, जिसमें 4 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इस कार्रवाई के तहत उपभोक्ताओं पर कुल 1.15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जेईएन पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में एक टीम ने गुर्जर कॉलोनी, शैतानपुरा, घंटाघर रोड, मढी और पुराना शहर सहित कई इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान चार उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।
जुर्माने की राशि वसूली
विद्युत निगम के एआरओ गणेश झा ने बताया कि पकड़े गए उपभोक्ताओं से जुर्माने की राशि वसूली गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में जेईएन पूजा अग्रवाल के साथ अमर शर्मा, कुलदीप और अन्य कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। विभाग का मानना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से बिजली चोरी पर रोक लगेगी और राजस्व की हानि को कम किया जा सकेगा।
🔹 बने रहें अपडेट: धौलपुर और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए DLP NewsTV के साथ जुड़ें।
📲 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें – यहां क्लिक करें
📢 हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें:
✅ Instagram: @dlpnewstv
✅ Facebook: @dlpnewstv
✅ Twitter (X): @dlpnewstv
✅ YouTube: @dlpnewstv

- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला



