धौलपुर: बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से मार्बल कारीगर की मौत, पत्नी और बच्ची घायल
धौलपुर: बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से मार्बल कारीगर की मौत, पत्नी और बच्ची घायल
धौलपुर जिले के बाड़ी के सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मार्बल कारीगर विशाल गुर्जर (32) की मौत हो गई। बजरी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें विशाल की पत्नी और भांजा घायल हो गए, जबकि एक वर्षीय बच्ची चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गई।
घटना का विवरण
यह हादसा उवासा मोड़ पर हुआ, जब विशाल अपनी पत्नी रवीना, भांजे बबलू और एक वर्षीय बच्ची के साथ बाड़ी से सुखसिंह का पुरा सायपुर जा रहे थे। ट्रैक्टर की टक्कर से विशाल बाइक में फंस गया और ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रवीना और बबलू दूर जाकर गिरे, जिन्हें घायल अवस्था में बाड़ी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
भांजे बबलू ने बताया कि विशाल मार्बल का काम करता था और अपनी रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद समेत कई राज्यों में काम करता था। विशाल के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जो अभी छोटे हैं। उसकी मौत से परिवार पर बड़ा संकट आ गया है।
पुलिस का बयान
सोने का गुर्जा थाने के एएसआई कम्पोटर सिंह ने बताया कि हादसा दोपहर 2 से 3 बजे के बीच हुआ। सुखसिंह का पूरा सायपुर निवासी विशाल की मौत हुई है, जबकि उसकी पत्नी रवीना और भांजा बबलू घायल हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
DLP NewsTV से जुड़े रहें
ऐसी और ताजा खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर फॉलो करें:
- Instagram: https://instagram.com/dlpnewstv
- Facebook: https://facebook.com/dlpnewstv
- Twitter: https://twitter.com/dlpnewstv
- YouTube: https://youtube.com/@dlpnewstv
हमारी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और ताजा खबरें सीधे अपने फोन पर पाएं: https://chat.whatsapp.com/IIGRgjVmTtS8SKf7HZgTpr

- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
- बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
- रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
- बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
- फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित





