
धौलपुर। जिले में 15 मार्च से प्रारम्भ हो रही है माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रों की परीक्षा पूर्व तैयारी को ध्यान में रख कर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद शर्मा व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पप्पू सिंह सिकरवार व रोहित बिष्ट ने परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया । इस क्रम में जिले के निजी परीक्षा केन्द्र किड्स पेराडाइज, बाडी देव पब्लिक स्कूल, खिड़ौरा उमावि, श्री आत्मप्रभा उमावि बसेड़ी, पाठशाला उमावि राजाखेडा के साथ राउमावि नादौली कनासिल, खिड़ौरा, जारगा, महू गुलाबली, आदि केन्द्रों पर परीक्षा की तैयारी व्यवस्था की जानकारी ली परीक्षा पूर्व तैयारी के संम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिये कि जो भी तैयारी है, उसके संदर्भ में लापरवाही बरतने के लिए स्वंय केन्द्राधीक्षक को जिम्मेदार माना जावेगा अतः सारी व्यवस्थाओं यथा उत्तर पुस्तिकाओं, ग्राफ पेपर आदि की उपलब्धता के साथ फर्नीचर व वीक्षक तैनाती को सुनिश्चित करना केन्द्राधीक्षक व सह केन्द्राधीक्षक की संयुक्त जिम्मेदारी है इस संबंध में जरूरत होने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को तुरन्त सूचित करें। केन्द्रों पर आंवटित परीक्षार्थियों के लिए प्राप्त प्रश्न पत्रों के साथ परीक्षा सामग्री का भली भांति निरीक्षण कर सभी केन्द्रों पर 14 मार्च को प्रशिक्षण बैठक कर ओ.के. रिर्पोट कार्यालय कंट्रोल रूम को भिजवायें।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान


