
धौलपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों ने सोमवारों को शहर के एक निजी विद्यालय धौलपुर में पहुंचकर मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक संतोष सक्सेना ने स्कूल के विद्यार्थियों को स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्लासेस के छात्र छात्राओं को उनके प्रदर्शन के अनुरूप सम्मानित करते हुए पुरस्कृत भी किया। उन्होंने विद्यालय में मौजूद छात्र छात्राओं से उनके भविष्य को लेकर संवाद करते हुए बीमा का जीवन में महत्व को समझाया।

मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक सतोष सक्सेना ने कहा कि सभी बच्चों को आगे चलकर देश सेवा के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरी करने का मौका मिलेगा। धीरे-धीरे बड़े होने पर छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारियों का एहसास भी होगा। इस दौरान जिम्मेदारियों के बोझ तले उनके जीवन में कई तरह की समस्याएं भी आएंगी। जिन समस्याओं को दूर करने के लिए बीमा कराना अनिवार्य हो जाएगा। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही मुख्य अतिथि ने आयोजकों को धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम में अपनी-अपनी क्लासों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले यश श्रीवास्तव, प्रिंस गुर्जर, प्रशांत गुर्जर, रितू गुर्जर, आर्य नरवार, पंकज बघेल संध्या गुर्जर, अनस खान हर्षिता और प्रशांत पोसवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल संचालक अरविंद सिकरवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक - बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी - रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की - बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद - फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित
फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News









