राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर चौहान को दिया जिला स्तरीय सम्मान
धौलपुर।13 वी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर परिषद ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी धौलपुर ने मतदाता साक्षरता क्लब के जिला स्तरीय शिक्षक अतुल चौहान को मतदाता जागरूकता तथा नव मतदाताओं का स्वस्थ लोकतंत्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाने हेतु विविध रचनात्मक गतिविधियां संपादित करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर, ईआरओ एसडीएम धौलपुर अनूप सिंह, तहसीलदार धौलपुर धर्म सिंह उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि प्रशिक्षक चौहान ने स्वीप क्विज के ऑनलाइन प्रदर्शन से जिले के विभिन्न वर्गों में मतदान के प्रति जागरूकता के साथ मतदान मशीनों की नुक्कड़ नाटक द्वारा जानकारी, मॉक मतदान केंद्र की गतिविधि, एपिक बनाओ प्रतियोगिता मतदाता साक्षरता क्लब के बेहतर संचालन जैसे विविध नवाचार करते हुए मतदाताओं में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता रहा है। जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान धौलपुर मुकेश कुमार गर्ग एवं विपरपुर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने उन्हें बधाई दी।
- धौलपुर डिस्कॉम में प्रशासनिक फेरबदल: गोविंद सिंह ने संभाला अधीक्षण अभियंता (SE) का पदभार
- धौलपुर: शेरगढ़ किले के प्राचीन हनुमान मंदिर में गूंजे जयकारे, महाआरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब
- धौलपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता पर जोर
- धौलपुर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी चोरी
- धौलपुर में लगातार बिगड़ा मौसम, बारिश से बढ़ी सर्दी और किसानों की चिंता
Agriculture Arms Act bari news Baseri News Crime News Dholpur News Dholpur News Channel Dholpur Rajasthan News Update DlpnewsToday DLPNewsTV Dlp NewsTv DLP News TV Education News Hiring In Dholpur Illegal Mining Job In Dholpur maniya news Off The News Police Action Rabi Crops Rain News Rajakhera News Rajasthan Government Rajasthan News Rajasthan Police Republic Day Road Accident Road Safety sarmathura news tallakhas Tallakhas Private Limited Today Dholpur News Today Special Traffic Rules Transport Department Weather Update आपदा प्रबंधन चार घायल चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना धौलपुर धौलपुर न्यूज धौलपुर न्यूज़ धौलपुर समाचार पुलिस जांच में जुटी यातायात नियमों की अनदेखी बनी हादसों की वजह:

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News











Leave a Reply