
धौलपुर l बोर्ड परीक्षा 2023 के सफल आयोजन हेतु जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला परीक्षा संचालन समिति की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। संचालन समिति अध्यक्ष जिला कलक्टर ने प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन को विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की पारदर्शिता के लिए प्रत्येक केंद्र पर लगाए गए वीडियोग्राफर से थाने में प्रश्न पत्र निकालने से लेकर परीक्षा समाप्ति पर उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल बनाने तक प्रत्येक प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र अधीक्षक प्रश्न पत्रों की स्वयं जांच कर परीक्षा कक्ष में लगे वीक्षकों को प्रश्नपत्रा की उपयुक्त जांच कर ही प्रश्न पत्रा परीक्षार्थियों को वितरित करने की जवाबदेही सुनिश्चित करें जिससे अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सके। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अरविंद शर्मा ने प्रश्न पत्रों की प्राप्ति, उनके वितरण तथा शुद्ध निजी और शुद्ध सरकारी विद्यालयों वाले परीक्षा केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर लगाने पर चर्चा की, जिसमें जिला कलक्टर ने अन्य विभागों के अधिकारियों को माइक्रो ऑब्जर्वर पद पर नियुक्त करने के आदेश पारित किए। बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालन हेतु केंद्र अधीक्षकों को दिए गए प्रशिक्षण के बारे में बताया। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने भय मुक्त परीक्षा के वातावरण बनाने हेतु पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्था कराने की बात कही। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रोहित बिष्ट, बोर्ड परीक्षा के दक्ष प्रशिक्षक अतुल चौहान, प्रशासनिक अधिकारी अशोक उपाध्याय एवं बोर्ड परीक्षा में कार्यरत फतेह सिंह एवं प्रशांत सोनी उपस्थित रहे।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News







