भाजपा बसेड़ी मंडल की बूथ स्तरीय बैठक आयोजित
बसेड़ी। भारतीय जनता पार्टी मंडल बसेड़ी के द्वारा शक्तिकेंद्र बागथर पर पहुंचकर बूथ अध्यक्ष गणेशपुरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। संदीप परमार दोनों बूथ अध्यक्षों को बूथ संख्या 32 और 54 पर आई कार्ड वितरण किए गए । भारतीय जनता पार्टी के बसेड़ी मंडल अध्यक्ष और विधानसभा विस्तारक गजेंद्र चौधरी के निर्देशन पर बसेड़ी विधानसभा में सभी बूथ अध्यक्षों को आई कार्ड वितरण किए जाएंगे जिससे आगे सभी पन्ना प्रमुखों के भी आई कार्ड वितरण किए जाएंगे। अबकी बार राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी गुजरात चुनाव मॉडल पर और संगठनात्मक कार्य पर राजस्थान विधानसभा चुनाव में मजबूती से लड़ना चाहती है। क्योंकि पूरे राजस्थान में 21 सदस्य फोटोयुक्त बूथ समिति तैयार हो चुकी है और 60 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख भाजपा पार्टी ने नियुक्त किया गया है जिससे हमारा बूथ मजबूत होगा तो हम आने वाले विधानसभा चुनाव में और लोकसभा चुनाव में निश्चित ही भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भैरो सिंह परमार,विधानसभा विस्तारक गजेंद्र चौधरी,मंडल महामंत्री महेंद्र कोली,गणेशपुरी संदीप परमार, कुलदीपपुरी,
संतोषपुरी,मुन्नापुरी,श्रीभानपुरी,सचिन पुरी,उदयवीर,अजय कुमार,श्रीकांत आदि उपस्थित रहे।

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान
Leave a Reply