
भाजपा टेहरी मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न
धौलपुर । ज़िला जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद विधानसभा क्षेत्र के टेहरी मंडल की कार्यसमिति की बैठक गांव बदरिका में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि सह प्रभारी विजय त्यागी एवं मुख्य वक्ता टेहरी मंडल प्रभारी उप प्रधान दुष्यंत सिंह बघेल रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल संयोजक विजेंद्र सिंह त्यागी ने को, बैठक में विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हरिओम त्यागी रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय त्यागी ने कहा कि जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली लगभग 40 गांवों का एकमात्र प्रमुख मार्ग सिंघौरा से लेकर कोलारी टेहरी,मालोनी होते हुए धौलपुर तक की लगभग 20 किलोमीटर की ग्रामीण सड़क खस्ताहाल हो चुकी हैं। मरम्मत के अभाव में सड़क दम तोड़ चुकी हैं। सड़क पर बने गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। जर्जर सड़क के चलते वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं।मार्ग पर डामर कहीं दिखाई नहीं देती है और रास्ते पर गिट्टी बिखरी पड़ी कैं जिससे ग्रामीणों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। आए दिन वाहन चालक गड्ढों के जाल में फंस कर चोटिल हो रहे हैं। बैठक में उपस्थित सभी क्षेत्र वासियों ने क्षेत्रीय सड़क की मांग को लेकर आंदोलन करने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता दुष्यंत बघेल ने कहा कि गरीबों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। यह सब सरकार और विभाग के अधिकारियों की लापरवाह कार्यशैली की वजह से हो रहा है।मंडल संयोजक बृजेंद्र सिंह त्यागी एवं विशंभर दयाल पधारे लोगो का आभार प्रकट किया । इस दौरान दीवान सिंह, योगेश त्यागी, लक्ष्मीकांत, शिवदत्त त्यागी, रणवीर सिंह, माता प्रसाद, रोशनलाल, विशंभर दयाल, महावीर प्रसाद,सुदर्शन सिंह, मौजूद रहे।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर - धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त Crime - बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे - फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी - सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला
सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान







