
धौलपुर l कृपाल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय भरतपुर के विद्यार्थियों ने तीर्थराज मचकुंड का भ्रमण कर वहां के इतिहास के बारे में जानकारी ली। मचकुंड के महंत कृष्ण दास ने विद्यार्थियों को बताया कि तीर्थराज मचकुंड सभी तीर्थों का भांजा है तथा अजमेर में पुष्कर सरोवर को मामा माना जाता है । उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से तीर्थराज मचकुंड की स्थापना के बारे में बताया और कहा कि इसकी परिक्रमा और स्नान मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है ।भगवान श्री कृष्ण की कर्म स्थली के रूप में भी तीर्थराज मचकुंड को जाना जाता है ।जिसको श्रीमद्भागवत में भी दर्शाया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को तीर्थराज मचकुंड की स्थापना तथा स्थापत्य कला के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।और वहां स्थापित मंदिरों का भ्रमण कराया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रमोद सिंह ने बताया कि विद्यालय के बच्चों के हिस्टोरिकल भ्रमण के अंतर्गत हम बच्चों को धौलपुर से तीर्थ राज मचकुंड लाए हैं जहां बच्चों को धार्मिक ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ।उन्होंने बताया कि उनके द्वारा विद्यार्थियों को ग्वालियर फोर्ट का भी भ्रमण कराया जाएगा।
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक - बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी - रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की - बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद - फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित
फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News









