
बाड़ी में पत्थर व्यापारी से 50 हजार की ठगी: एटीएम पिन बदलने के बहाने युवक ने किया फ्रॉड
बाड़ी में एक पत्थर व्यापारी से एटीएम धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीएनबी बैंक के एटीएम में एक युवक ने मदद के बहाने व्यापारी का एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकाल लिए।
कैसे हुई ठगी?
वार्ड नंबर 18, मोहल्ला संतरास पाड़ा के रहने वाले मोहम्मद शरीफ खोकर, जो पत्थर की जालियों का व्यापार करते हैं, शनिवार दोपहर मजदूरों को भुगतान के लिए पीएनबी बैंक गए थे। बैंक बंद होने के कारण वह एटीएम पहुंचे, लेकिन पिन भूल जाने पर एक अजनबी युवक से मदद मांगी। युवक ने पिन बदलने का सुझाव दिया और शरीफ से एटीएम कार्ड, पिन और ओटीपी लेकर नया पिन सेट किया।
इसके बाद युवक ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और जाते समय शरीफ को दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। कुछ देर बाद शरीफ के मोबाइल पर तीन मैसेज आए—पहले दो 20-20 हजार और तीसरा 10 हजार रुपये की निकासी के थे।
पुलिस कर रही जांच
शरीफ ने तुरंत पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई और अपने खाते के बचे हुए पैसे बेटे के खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बाड़ी टाउन चौकी इंचार्ज श्यामसुंदर के मुताबिक, सोमवार को बैंक खुलने के बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिटेल लेकर जांच की जाएगी। साथ ही पीड़ित को धौलपुर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
🔴 ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधानी बरतें:
✔️ कभी भी अजनबियों से एटीएम में मदद न लें।
✔️ किसी को अपना पिन, ओटीपी या कार्ड न दें।
✔️ अगर संदेह हो तो तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें।
📲 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें DLP NewsTV के साथ। हमें फॉलो करें:
🔹 WhatsApp Group: Join Now
🔹 Instagram: @dlpnewstv
🔹 Facebook: DLP NewsTV
🔹 Twitter (X): @dlpnewstv
🔹 YouTube: DLP NewsTV

- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला



