
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार: पुलिस की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार: पुलिस की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
धौलपुर में पुलिस ने शनिवार को अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा 315 बोर बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की पहचान
मनियां थाना प्रभारी रामनरेश मीणा के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पार्वती नदी के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना की पुष्टि के लिए एएसआई घनश्याम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़कर दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान 22 वर्षीय बृजमोहन, निवासी जसूपुरा, थाना मनियां के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को अवैध हथियार मिला, लेकिन वह हथियार के लिए कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं दिखा सका।
सख्त कार्रवाई और जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार शर्मा और वृताधिकारी मनियां राजेश शर्मा कर रहे हैं।
धौलपुर और अन्य क्षेत्रों की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें DLP NewsTV के साथ।
हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर ताजा अपडेट्स और विशेष रिपोर्ट्स के लिए फॉलो करें:
व्हाट्सएप पर सीधे अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक करें: DLP NewsTV WhatsApp Group

- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला



