
धौलपुर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के दिशा निर्देश के अंतर्गत अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा मुकेश कुमार गर्ग के निर्देशन में एपीसी बबिता पराशर एवं कार्यक्रम अधिकारी शिवराम सेन के सहयोग से एसडीएमसी राउमावि फिरोजपुर,विन्तीपुरा व एसएमसी राउमावि आंगई का चयन जिला करौली व सवाई माधोपुर के लिए एक्सपोजर विजिट हेतु किया गया । सम्बन्धित संस्था प्रधानों को चयनित एसएमसी व एसडीएमसी के सदस्यों को एडीपीसी कार्यालय में उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया। एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के अंतर्गत बस को एडीपीसी मुकेश कुमार गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्कृष्ट एसएमसी व एसडीएमसी का अन्य जिलों की श्रेष्ठ एसएमसी व एसडीएमसी का भ्रमण करवाकर विद्यालय विकास हेतु प्रोत्साहित करने की पहल है। एडीपीसी मुकेश कुमार गर्ग ने एसएमसी व एसडीएमसी के सदस्यों व अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की एक्सपोजर विजिट से सदस्यों को काफी चीजें सीखने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर पीईईओ राहीशपाल सिंह ,शिवराम सेन,बबिता पराशर सहित अन्य एक्सपोजर विजिट एसएमसी व एसडीएमसी के सदस्य उपस्थित रहे।
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
- बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
- रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
- बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
- फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News




