
प्रशासन गांवों के संग अभियान में चार निशक्त जनों को दी ट्राई साइकिल
धौलपुर। सैंपऊ उपखण्ड मुख्यालय पर आयोजित महंगाई राहत कैंप के साथ प्रशासन गांव के संग अभियान में राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप चार निशक्त जनों को ट्राई साइकिल दी गई। एसडीएम रेखा मीणा के हाथों निःशुल्क ट्राई साइकिल हासिल कर निशक्त जनों के चेहरों पर भारी खुशी देखी गई। एसडीएम रेखा मीणा ने बताया राज्य सरकार की योजना के अनुरूप माखन सिंह पुत्र कुमर सिंह, निवासी मोतीराम का नगला, राजुद्दीन पुत्र महमद खान निवासी बहरावती, अतर सिंह पुत्र लोकमन निवासी कनासिल एवं नेकराम पुत्र प्रभु कुशवाह निवासी अंडोआ पुरा को निशुल्क ट्राई साइकिल दी गई है। उन्होंने कहा ट्राई साइकिल प्राप्त कर चारों के चेहरों पर भारी खुशी देखी गई। एसडीएम ने आमजन से अपील करते हुए कहा राज्य सरकार द्वारा आमजन को लाभ देने के लिए महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग अभियान की शुरुआत की है। जिनके माध्यम से समाज के लोग सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News


