
धौलपुर । अभिभाषक संघ धौलपुर द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के अंतर्गत शुक्रवार को अभिभाषक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार अशोक गहलोत के पुतले की शव यात्रा निकाली गई और गहलोत विरोधी नारेबाजी की गई । अधिवक्ताओं में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने को लेकर रोष देखा गया ।उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार अशोक गहलोत का पुतला फूंका । इस अवसर पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पूरे प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर काफी रोष व्याप्त है अगर शीघ्र सरकार ने एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पास नहीं किया तो अधिवक्ताओं में आंदोलन और भी उग्र हो सकता है । इस अवसर पर सचिव सुबोध शर्मा ने कहा कि बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के आव्ह्नन पर प्रदेश भर में विगत सप्ताह से चल रहे आंदोलन के अंतर्गत आज हमारे द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया । इस अवसर पर अधिवक्ता अतुल कुमार भार्गव ,अमित कमठान, इरशाद खान, रिजवान अहमद, हरिओम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर,ओमवीर सिंह गुर्जर, महेंद्र सिंह गुर्जर,अशोक अग्रवाल, मुकेश सिकरवार, महेश ठाकुर, आरिफ हमीद खान, रिपुदमन सिंह ,पप्पू गुर्जर भगवती झा, उपस्थित थे।
- शिकोहाबाद में सौर ऊर्जा का बढ़ता दायरा — कालिसन पावर सॉल्यूशन के 15 साल और 500 से अधिक घरों की बदली तस्वीर
- बाड़ी नवदुर्गा महोत्सव: 3तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे रंग, SHO देवेंद्र शर्मा के क्लासिकल गीत ने बांधी समां
- रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, 7 साल की मासूम पलक की दर्दनाक मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
- बाड़ी में ईद-उल-फितर 2026 का उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में गूंजी ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की सदाएं, गले मिलकर दी मुबारकबाद
- फ़िरोज़बाद के पचोखरा में तीन बार पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 4 साल की बच्ची सहित सभी सुरक्षित

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान




