
धौलपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर नगर मंत्री धीरेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2023 आज से प्रारंभ हुई। जिसके अंतर्गत जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।इसको लेकर के विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा परीक्षा सेंटरों पर पहुंचकर छात्रों को तिलक लगाकर उन्हें परीक्षा की शुभकामनाएं प्रेषित की। छात्र वर्ष वर्ष अपनी परीक्षा की तैयारी करता है और यही वह अंतिम मौका होता है जिसमें वह अपने वर्ष भर तैयारी का मूल्यांकन कर पाता है। आपको बता दे कि विद्यार्थी परिषद इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर करते रहते है। जिससे कि छात्रों का मनोबल बढ़ सके और वह अपनी परीक्षा ठीक से दे सकें। इस मौके पर जयपुर प्रांत प्रांत संयोजक निजी विश्वविद्यालय अभिनव सिंह नगर मंत्री धीरेंद्र कुशवाह, जतिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राहुल गुर्जर, अरविंद गुर्जर, गगन, अनुराग ,आशुतोष कटारा, विष्णु भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News


