DLP NewsTv

Real News, Real Impact

Advertisement

देश की महिला खिलाड़ियों के सम्मान में आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन

देश की महिला खिलाड़ियों के सम्मान में आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन

देश की महिला खिलाड़ियों के सम्मान में आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन

धौलपुर।दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण के विरुद्ध महिला खिलाड़ियों द्वारा जो धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके समर्थन में आम आदमी पार्टी धौलपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया।इस धरना लाखन सिंह मौर्य प्रदेश संयुक्त सचिव ने बताया आज देश की अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक महिलाओ ने देश के मान-सम्मान और गौरव को बढ़ाया है आज उन्ही महिलाओ के साथ घोर अन्याय हो रहा है,अपराधी को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया। जिला अध्यक्ष मुबीन अहमद फारुकी ने कहा कि जब इस देश मे अंतरराष्ट्रीय महिला ही सुरक्षित नही है तो देश की सामान्य महिलाओ को कैसे न्याय प्राप्त होगा। यह कैसा अमृत काल है, जिसमें महिलाओं का ही सम्मान नहीं। कोषाध्यक्ष सोमबीर तोमर ने कहा कि पास्को एक्ट में अपराधी की तुरन्त गिरफ्तारी होने का प्रावधान है,लेकिन दुर्भाग्यवश अभी तक अपराधी देश के संबिधान और कानून का मजाक बनाते हुए घूम रहे है। इस दौरान जिला अध्यक्ष मुबीन अहमद फारुकी,लाखन सिंह मौर्य,राजकिशोर परिहार, धीरज दीक्षित,सोमबीर तोमर,गिर्राज ,मनोज कटारे,
शब्बीर खान,साबिर खान, दुर्गाशरण दुबे, प्रकाश,पूरन सिंह ,राधेश्याम सेन, जनक सिंह कुशवाह,अमर सिंह उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *