
धौलपुर। राजस्थान एकीकृत शिक्षक संघ धौलपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत गुर्जर का फ्रांस पैरालंपिक 2024 के लिए अंतिम रूप से चयन हुआ है(क्वालीफाई) जो हमारे देश का गौरव बढ़ाएंगे। इसी क्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर के प्रांगण में राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत परिवार धौलपुर के तत्वाधान में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश महामंत्री चंद्रभान चौधरी,जिला अध्यक्ष भगवान सिंह मीना, प्रदीप कुमार राजपूत,महिला मंत्री दुर्गावती राना,जिला उपाध्यक्ष चौल सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति एवं महासंघ के योगेश पाण्डे एवं भारत गुर्जर के बड़े भाई एवं समाजसेवी यदुवीर गुर्जर ने फूलमालाओं से एवं मिठाई खिलाकर भारत गुर्जर को पैरालंपिक खेल फ्रांस 2024 के लिए शुभकामनाएं दी और हर्ष जताया। भारत गुर्जर का एशियन गेम्स एवं वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया है। भारत गुर्जर प्रतिदिन तीर्थराज मुचकुन्द में अभ्यास कर पसीना बहा रहे है।

भोपाल में हुई पैरा कैनोई में प्रथम पायदान पर रहकर उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक विजेता बनने का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रतिदिन अपने अभ्यास पर जोरदारी से प्रयासरत हूँ ताकि देश,राज्य व जिले का नाम विदेश तक परचम लहरा सकूँ। हाल ही में जेण्डर ऑडिट अंतर्गत नीति आयोग की गतिविधियों में सम्मानित शिक्षकों में व्याख्याता भगवान सिंह मीना, दुर्गावती राना का भी संघ की ओर से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ के राजेश माहेश्वरी,ओमपाल गुर्जर,मधु यादव,दुर्गावती राना, निरजो मीणा सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
- धौलपुर में बदला ‘ब्यूटी ट्रेंड’: शादियों के सीजन में HD Makeup की भारी मांग, Girls School Road पर लगा दुल्हनों का तांता
- धौलपुर: चम्बल रेता माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- बाड़ी पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 13 महीने से फरार गैस कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार, 77 सिलेंडर किए थे जब्त
- फिरोजाबाद: धीरपुर के दारापुर में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, गलियों में भरा तालाब का गंदा पानी
- सावधान पर्यटक: 21 फरवरी को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री का आगरा दौरा, 2-2 घंटे बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News


